कटैला गांव के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हुुई कार। संवाद
भड़सर। जंगीपुर थाना क्षेत्र में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर शुक्रवार देर रात कटैला गांव के पास एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार की सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल काॅलेज अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी। घायल देवरिया जनपद के भुजौली निवासी अभिनव तिवारी और राहुल वर्मा ने बताया कि वह वाराणसी जा रहे थे। तभी कटैला के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। संवाद