औड़िहार। सैदपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव के पास शनिवार को वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन स्थित पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर मामा व मां के साथ सवार एक मासूम की मौत हो गई, जबकि दूसरे की भी हालत बेहद गंभीर है। कोतवाल शैलेश मिश्रा ने बताया कि, सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के मऊपारा गांव निवासी इंद्रलेश कुुमार बाइक पर बहन संगीता देवी और दो भांजे शिवा (9) व सिद्धार्थ को लेकर बहन के ससुराल भीमापार जा रहे थे। नसीरपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर पहुंचते ही पीछे की तरफ से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में पीछे से धक्का मारते हुए निकल गया। धक्के से बाइक से सिर के बल फोरलेन मार्ग पर गिरे शिवा और सिद्धार्थ गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि इंद्रलेश कुमार और संगीता यादव को मामूली चोटें आई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी सैदपुर भेज दिया, जहां से डॉक्टरों द्वारा शिवा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सिद्धार्थ की गंभीर हालत को देखते हुए उसे फौरन वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे पिता बच्चेलाल, मां संगीता व अन्य परिजन के चित्कार से कोहराम मच गया। माता और पिता बेटे की मौत से बार-बार अचेत हो जा रहे थे। पुलिस ने शव क़ो कब्जे में मॉच्यूरी हाउस के लिए भेज दिया गया है। पिता बच्चेलाल की तहरीर आधार पर अज्ञात चार पहिया वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। साथ ही वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दिया गया है।