फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व बनी नहर टूटी, किसानों की चिंता बढ़ी

विज्ञापन
नेवादा पंप कैनाल की नवनिर्मित टूटी नहर। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
खानपुर। एक सप्ताह पूर्व बनी नेवादा पंप कैनाल की नहर तीन दिन बाद ही टूट गई। इसके चलते धान रोपाई की समस्या किसानों के सामने उत्पन्न हो चुकी है। खेती का कार्य पिछड़ता देख जहां उनकी चिंता बढ़ गई है, वहीं ट्यूवबेल से सिंचाई करने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मरम्मत कराने की मांग की है। गोमती नदी के नेवादा पंप कैनाल से निकली मुख्य नहर से करीब 15 गांवों के किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। करीब एक सप्ताह पूर्व ठेकेदार द्वारा नहर का निर्माण कराया गया था। पानी आने से पूर्व ही नहर के टूटने से किसानों के सामने विकट समस्या पैदा हो गई। इसके चलते करीब चार सौ बीघा खेत की सिंचाई बाधित हो गई। किसानों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। सैदपुर के एसडीएम अनिरूद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि नहर टूटने की जानकारी नहीं है। विभागीय अधिकारी से बात कर जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाएगी। (फोटो भी)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें