फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल-किशोर श्रमिकों के चिन्हांकन के लिए अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी के निर्देश पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी लईक अहमद एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी पंचेश्वरी के नेतृत्व में गठित टीम की ओर से बाल श्रमिकों को चिह्नित करने के लिए सदर तहसील के जंगीपुर एवं तहसील जमानिया में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान चार दुकानदारों के यहां काम कर रहे चार बाल-किशोर श्रमिकों के संबंध में कार्रवाई करते हुए दुकानदारों को श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने निरीक्षण टिप्पणी जारी कर दी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी लईक अहमद ने बताया कि दुकानदारों को सख्ती से इस बात की ताकीद की गई कि किसी भी दशा में बाल श्रमिकों से कार्य न कराएं। बाल श्रम अपराध है। बच्चों को पढ़ने-लिखने के लिए स्कूल अवश्य भेजें। बताया कि जिन प्रतिष्ठानों में ये बाल श्रमिक काम कर रहे हैं, उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें