फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए लगाया गया कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आगामी लोकसभा चुनाव को मद्देनजर शासन प्रशासन पूरी तरह से तैयारी में जुट गया है। रविवार को मतदाता सूची में नाम बढ़ाने, मृत और स्थानांतरित हुए मतदाताओं के नाम काटने और संशोधन के लिए संबंधित मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान के तहत कैंप लगाया गया। एसडीएम ने निरीक्षण किया।सेवराईः एसडीएम संजय यादव ने मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय प्राथमिक विद्यालय बभनौलिया, रक्सहा और कर्मा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित बीएलओ को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता पुन: निरीक्षण कार्यक्रम के तहत कार्य में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली ना हो। इस संबंध में एसडीएम सेवराई संजय यादव ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के विशेष अभियान के तहत तहसील के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जहां संबंधित बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गया।
विज्ञापन

बूथों पर पसरा रहा सन्नाटा, नहीं पहुंचे लोग : बारा। निर्वाचन आयोग की ओर से 27 अक्तूबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाना है। इसी के तहत चार और पांच नवंबर को बूथों पर विशेष पुनरीक्षण अभियान का आयोजन किया गया।
रविवार को बारा के सभी बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा। नए मतदाता बनने, नाम संशोधन कराने व नाम कटवाने के लिए बूथों पर इक्का- दुक्का लोग ही पहुंचे। उपजिलाधिकारी सेवराई संजय यादव ने बूथों का निरीक्षण किया। बारा गांव में सभी 18 बूथों पर बीएलओ फार्म छह, सात, आठ और वोटर लिस्ट लेकर बैठे रहे। लेकिन बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

सभी बूथों पर सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक पहुंचे। इक्का - दुक्का लोगों द्वारा प्रपत्र छह (नया नाम जोड़ने के लिए), प्रपत्र सात (नाम हटाने के लिए मृत - स्थानांतरित), प्रपत्र आठ (नाम संशोधन के लिए, उम्र, पता बदलने एवं अन्य त्रुटि) जमा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें