फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा बनकर आया, सर्राफा दुकान से लाकेट लेकर फरार हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनियां। स्थानीय बाजार स्थित सराफा व्यापारी की दुकान पर रविवार को एक जालसाज करीब 20 हजार की लाकेट लेकर फरार हो गया। जालसाज एक बुजुर्ग महिला को बहलाकर प्रमोद वर्मा के सर्राफा दुकान पर ले गया। कुछ देर बाद मोबाइल पर बात करते हुए सोने की करीब 20 हजार रुपए का लाकेट लेकर बाहर निकल गया। जब प्रमोद वर्मा ने बुजुर्ग महिला से पूछा कि आपका बेटा बाहर निकल गया है तब महिला ने कहा की मेरा बेटा नहीं है। यह सुनते ही प्रमोद हक्का-बक्का हो गए। वह तत्काल बाहर निकलकर उस शख्स को खोजने लगे, लेकिन तब तक वह बाइक से रफूचक्कर हो गया था। इस मामले में पुलिस ने बुजुर्ग महिला को पकड़कर थाने में घंटों पूछताछ की। भुड़कुड़ा कोतवाल शिव प्रताप वर्मा ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें