फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कैबिनेट मंत्री ने 100 बाढ़ पीड़ितों में वितरित की राहत सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के मंत्री संजय निषाद ने बृहस्पतिवार को करंडा विकासखंड के ग्राम महबलपुर एवं जमानिया तहसील के अंतर्गत प्रभावित ग्रामों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनीं तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पीड़ितों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने जमानिया विकासखंड में ग्राम धुसका, पटकनिया एवं गड़हा 96 के 100 बाढ़ पीड़ित परिवारों में राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ से ग्रस्त इलाकों में पीड़ित परिवारों को शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन की तरफ से भोजन, पानी, लंच पैकेट से लेकर दवा तथा पशुओं के लिए चारा एवं भूसा आदि पर्याप्त व्यवस्था करते हुए राहत सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है। सरकार हर संभव मदद कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि हर जरूरतमंद तक बिना किसी विलंब के सहायता पहुंचे। राहत कार्य पारदर्शिता और मानवीय संवेदना के साथ संचालित हो और कोई भी पीड़ित उपेक्षित न रहे यही सरकार की मंशा है।जिले में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने जीएसटी दरों के बदलाव के सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियां हमेशा ही जनकल्याणकारी रही हैं। इसमें गरीबों को देखते हुए कई वस्तुओं को टैक्स-फ्री एवं स्लैब घटाए गए हैं। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर रवीश गुप्ता, उपजिलाधिकारी जमानिया ज्योति चौरसिया, तहसीलदार सदर एवं जमानिया, नायब तहसीलदार सदर एवं जमानियां के खंड विकास अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें