शिवरायपुरा के गंगाघाट के किनारे लगे निर्माणाधीन बच्छलकापुरा-रामपुर पीपापुल के बहे पीपे। संवाद
- फोटो : ट्रेन में बैठकर टूंडला पहुंची बच्ची को परिजनों के हवाले करते जीआरपी पुलिस
मुहम्मदाबाद। बच्छलकापुरा-रामपुर पीपा पुल निर्माण स्थल से मंगलवार की रात में किसी ने रस्सी काटकर छह पीपे बहा दिए। लगभग ढाई किलोमीटर दूर शिवरायकापुरा गांव के पास गंगा तट से सभी पीपे बरामद किए गए। बुधवार की सुबह मजदूरों के पहुंचने पर घटना का पता चला। दो महीन के देरी से शुरू हुए पुल का निर्माण अपने अंतिम चरण में था। पीपे बहने से काम में और विलंब होने की आशंका है। यह पीपा पुल मुहम्मदाबाद को गंगा पार सेवराई, जमानिया तहसील के गांवों और बिहार से जोड़ता है। सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पुल का निर्माण हर वर्ष 15 अक्तूबर तक पूरा होकर आवागमन के लिए खोल दिया जाना चाहिए। हालांकि गंगा का जलस्तर अधिक होने और कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण इसमें हर वर्ष देरी होती है। मंगलवार की देर शाम फिरोजपुर-गहमर के पास बच्छलपुर से पीपा भेजने के लिए पुल के बीच के हिस्से में लगने वाले पीपों को खोला गया था। इन पीपों को मजदूरों ने अन्य पीपों से रस्सी के सहारे बांधकर रखा था। संवाद