फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरे के अभाव में गेहूं की खरीद प्रभावित, किसान चिंतित

विज्ञापन
दिलदारनगर मंडी समिति परिसर में रखा गेहूं। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
दिलदारनगर। एक तरफ जहां बदलते मौसम से किसानों को गेहूं की खड़ी फसल की कटाई और मड़ाई की चिंता सता रही है वहीं तैयार गेहूं को बेचने की भी चिंता कम नहीं है। सरकार की ओर से खरीद के संबंध में भले ही तमाम जतन किए गए हों लेकिन गेहूं क्रय केंद्रों की हालत बदहाल है। कहीं पर बोरे उपलब्ध नहीं हैं तो क्रय किए गए गेहूं के भंडारण करने की जगह नहीं है। यही हाल दिलदारनगर स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति के अंतर्गत उप मंडी स्थल दिलदारनगर के गेहूं क्रय केंद्र का है। मंडी स्थल के सचिव धनंजय ने बताया कि विभाग से बोरे बहुत कम मात्रा में आए थे जो अब खत्म हो गए हैं। तौल किए गए गेहूं के उठान और भंडारण की भी व्यवस्था विभाग की तरफ से अभी तक नहीं की गई है। बोरे की अनुपलब्धता के चलते हमें अब खरीद रोकनी पड़ेगी। भंडारण की भी कोई जगह नहीं बची है। विभाग से बोरे की डिमांड की गई है और उठान और भंडारण के लिए भी अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। अभी तक 20 किसानों से 1545 कुंतल गेहूं की खरीद की गई है जबकि केंद्र पर कुल 115 किसानों को टोकन जारी किया गया है। जगह के अभाव में किसानों का गेहूं खुले आसमान के नीचे रखा गया। किसान अपने टोकन के हिसाब से तौल के लिए दबाव बना रहे हैं लेकिन बोरे और जगह के अभाव में खरीद प्रभावित हो रही है। बुधवार को फतेहपुर गांव निवासी किसान हरिया देवी का 80 कुंतल और चंद्रभान का 73 कुंतल गेहूं की खरीद केंद्र पर की गई। अभी भी केंद्र पर कई किसानों के द्वारा तौल के लिए गेहूं बाहर ही खुले आसमान के नीचे रखा गया है। किसानों का कहना है कि अगर जल्द ही विभाग बोरे उपलब्ध नहीं कराता है और उठान और भंडारण की व्यवस्था नहीं होती हैं तो गेहूं के भीगने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें