फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: व्यापारी के बेटे की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर । थाना क्षेत्र के सिधौना मेहनाजपुर मार्ग पर ईशोपुर के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक व्यापारी के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस, फॉरेसिंक टीम और एसओजी जांच-पड़ताल में जुट गई है। एसपी के मुताबिक, पीड़ितपरिवार सदमे में हैं। इस कारण घटना की वजह सामने नहीं आ पा रही है। खानपुर थाना क्षेत्र के सिधौना गांव निवासी संजय भारती की सिधौना बाजार में मोबाइल की दुकान और जनसेवा केंद्र है। वहां उनका बेटा स्वतंत्र भारतीय (25) भी रहता है। संजय के मुताबिक, शाम करीब चार बजे दुकान से स्वतंत्र भारतीय बाइक लेकर घर गया। लेकिन, कुछ ही देर बाद वह रामपुर बाजार जाने की बात कहकर बाइक से निकल गया। सिधौना-नेहनाजपुर मार्ग पर ईशोपुर के पास पहुंचा था कि पहले ही घात लगाए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोका और तीन गोलियां मार दीं। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद बदमाश नेहनाजपुर की ओर भाग गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर एसपी ओमवीर सिंह, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र, सीओ सैदपुर विजय आनंद शाही पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच-पड़ताल की। एसपी ने बताया कि फारेंसिक टीम, एसओजी और स्थानीय टीम लगा दी गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इसी वर्ष मार्च में हुई थी शादी
स्वतंत्र दो भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार के लोगों के मुताबिक, वह काफी मिलनसार था। इसी वर्ष 11 मार्च को उसकी शादी सैदपुर इलाके में कंचन के साथ हुई थी। परिवार के लोग काफी खुश थे। वह पिता के साथ दुकान पर हाथ बंटाता था। पिता के मुताबिक उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। घटना की जानकारी होते ही कंचन बेसुध हो गई। मा रीता भारती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। उनका रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें