दिलदारनगर। रेलवे स्टेशन के डाउन प्लेटफार्म के रेलवे ट्रैक को पार करने के दौरान बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से बर्तन व्यापारी की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय वार्ड नंबर नौ निवासी बर्तन व्यापारी श्याम सुंदर कसौधन (55) रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से प्लेटफार्म नंबर दो पर जाने के लिए रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इसी समय डाउन में आ रही पाटलिपत्र एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। पुत्र सत्यम ने पिता की शिनाख्त की। जीआरपी चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि पुत्र सत्यम ने पिता की पहचान की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। संवाद