फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद नहीं होने से अनशन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा। लखनचंदपुर गेहूं क्रय केंद्र पर दलालों और प्रभारी की मिलीभगत से किसान अपनी फसल लादकर 11 दिन से तौल की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। किसानों द्वारा ऑनलाइन करने के बाद भी उनकी गेहूं खरीद नहीं हो रही है। किसानों को गेहूं तौल के लिए 15 जून से पहले का डेट भी मिला था। क्रय केंद्र पर खड़े ट्रैक्टरों पर लगभग 600 कुंतल गेंहू नमी और भीगने के कारण अंकुरित हो रही है। केंद्र प्रभारी की मनमानी से त्रस्त किसानों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अपने गेहूं के खरीद की गुहार लगाई है। किसान देवेंद्र यादव, कमलेश यादव, पिंटू यादव, गोपाल मौर्या, श्रवण यादव, दिनेश यादव, नंदलाल यादव, मटरू यादव, अमित चौरसिया आदि ने कहा कि दस दिन के इंतजार के बाद भी अगर गेहूं की तौल नहीं हुई तो किसान बर्बाद हो जाएंगे। अगर गेहूं की खरीद नहीं की गई तो किसान अनशन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें