फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई दिनों से खड़े हैं गेहूं लदे ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। सरकारी गेहूं खरीद केंद्र की हालत सुधरने का नाम नहीं ले रही है। केंद्र पर अभी भी गेहूं से लदी एक दर्जन से अधिक ट्रालियां कई दिनों से खड़ी हैं। खरीद की धीमी गति से किसानों में नाराजगी है। मंगलवार को तेज आंधी और बारिश से किसान चिंतित दिखे। ब्लॉक मुख्यालय पर गेहूं की खरीद के लिए मार्केटिंग के विपणन केंद्र को खरीद केंद्र बनाया गया है। जब से गेहूं खरीद प्रारंभ हुई है धीमी गति के कारण किसानों को कई-कई दिनों तक ट्रैक्टर ट्राली केंद्र पर खड़ा करना पड़ रहा है। बारिश के साथ बूंदाबांदी गेहूं खराब होने का डर किसानों को सता रहा है। विपणन केंद्र प्रभारी की मानें तो अब तक कुल 10067 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। जबकि विकासखंड के दो केंद्र सातनपुर और अलावलपुर में खरीद चल रही है। मंगलवार को केंद्र पर 16 ट्रैक्टर ट्राली गेहूं लेकर किसान खड़े थे। जबकि पांच ट्राली की खरीद भी की गई थी। किसान परेशान हैं कि केंद्र पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली पर लदा गेहूं बरसात होने से खराब होने की संभावना है। उपजिलाधिकारी भारत भार्गव ने बताया कि मौसम थोड़ा खराब हुआ है लेकिन खरीदारी पूरे विकासखंड के साथ तहसील क्षेत्र में काफी तेज गति से कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें