भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक शनिवार को स्थानीय कार्यालय पर हुई। इसमें जिला संयोजक प्रमोद वर्मा ने बताया कि प्रकोष्ठ के काशी क्षेत्र का मंडलीय व्यापारी सम्मेलन 29 नवंबर को गांधी अध्ययन पीठ के सभागार में होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह एवं औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार व्यापारियों से संवाद करके उनकी क्या परेशानियां हैं, इसका क्या निदान हो निरंतर रास्ता निकाल रही है जिससे प्रदेश का व्यापारी खुशहाल रहे और खुलकर व्यापार करे। उन्होंने सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर जिला सह संयोजक श्यामबली मद्धेशिया, तारकेश्वर वर्मा, अशोक गुप्ता, विजय गुप्ता, सचिन चौरसिया, गोपाल मद्धेशिया, राधेश्याम मोदनवाल, धर्मेंद्र कुशवाहा, राहुल सेठ, राकेश चौहान, अभिषेक साहू आदि उपस्थित थे।