फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: स्टेट हाइवे पर बस पलटी, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

स्टेट हाइवे 124 पर हादसा, वाराणसी से आजमगढ़ जा रही थी बस

-घटना के बाद चालक-परिचालक फरार,बस में सवार थे 27-28 यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
मौधा। खानपुर थाना क्षेत्र के भुजहुंवा गांव से गुजरने वाली स्टेट हाइवे 124 पर रविवार को बड़ा हादसा टल गया। वाराणसी से आजमगढ़ जा रही रोडवेज की एक अनुबंधित बस अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे खेत में पलट गई। हादसे में पांच यात्रियों को मामूली चोटें आईं। वहीं, बस में सवार अन्य सभी यात्री दूसरे संसाधनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
रोडवेज की अनुबंधित बस वाराणसी से अनौनी लालगंज होते हुए आजमगढ़ जा रही थी। भुजहुंवा पुलिस चौकी से महज एक किलोमीटर पहले हाइवे पर भुजहुंवा गांव में सुबह 11:30 बजे बस अनियंत्रित होकर स्टेट हाइवे किनारे एक खेत में जाकर पलट गई। हादसे के बाद चालक और परिचालक फरार हो गए।
विज्ञापन

उधर, बस पलटने से मची चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग दौड़ पड़े। बस में फंसे करीब 27-28 यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिया। इस दौरान ओमप्रकाश चौहान, शमशुद्दीन अंसारी, रूखसाना,शानू और बानू को हल्की चोटें आई,जो आजमगढ़ के अलग-अलग गांव के निवासी थे।
उधर, घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे खानपुर थानाध्यक्ष प्रवीण यादव उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। उधर, सभी यात्रियों अन्य संसाधनों से रवाना हो गए। यात्रियों में चर्चा थी कि चालक वाराणसी में ही नशे में था। वह वाराणसी से ही बस को नियंत्रण में लेकर नहीं चला रहा था।
विज्ञापन

इस संबंध में पूछे जाने पर खानपुर थानाध्यक्ष ने कहा कि परिवहन निगम के भी अधिकारी मौके पर आए थे। उन्होंने घटना के संबंध में जांच की। यदि इस मामले में कोई तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें