सकलेनाबाद में पाकिस्तान के पीएम का पुतला फूंकते हियुवा के कार्यकर्ता।
कश्मीर के उरी सेक्टर में आतंकवादी हमले में 17 जवानों की हत्या के विरोध में हिन्दू युवा वाहिनी के सदस्यों ने रविवार को सकलेनाबाद स्थित दुर्गा चौक पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका। इस अवसर पर नगर संयोजक विपिन ने कहा कि कश्मीरी अलगाववादियों को दी जाने वाली भारतीय सहायता तत्काल रोक दी जाए। इस अवसर पर अध्यक्ष अजय प्रकाश, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य संजय आर्य, रामसेवक यादव, दिलीप, वरुण प्रकाश, रामनिवास आदि रहे।