फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल तक पहुंची बुलडोजर बाबा की चर्चा : ओमप्रकाश

विज्ञापन
संशोधित---------मुहम्मदाबाद के अष्ट शहीद इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रदेश में कानून-व्यवस्था सख्त है। गुंडई करने वालों के खिलाफ बुलडोजर चल रहा है। बुलडोजर बाबा की चर्चा अब बंगाल तक हो रही है। ये बातें कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बसनियां चट्टी नरसंहार की बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कृष्णानंद राय के सपनों को साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उनकी अधूरी लड़ाई पूरी करने के लिए आज प्रदेश और देश में अनुकूल माहौल है। उन्होंने पूर्व विधायक अलका राय का स्वागत कराते हुए कहा कि मंच पर मौजूद नेताओं और क्षेत्र की जनता के मन में आज भी एक कसक है। इसे पूरा करने के लिए सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने 2027 के चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि मोहम्मदाबाद समेत जिले की सातों विधानसभा सीटों पर कमल का बटन दबाकर 20 से 22 हजार अतिरिक्त वोट दिलाने का काम किया जाएगा। लोगों से चुनाव के समय उन्हें बुलाने की अपील भी की। राजभर ने बताया कि गरीब परिवारों को शादी-विवाह में राहत देने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में उत्सव भवन बनाया जाएगा, जहां आठ से दस हजार रुपये में मैरिज हॉल उपलब्ध कराने की योजना है। गांवों में 11,350 डिजिटल लाइब्रेरी खोलने के लिए केंद्र सरकार ने 454 करोड़ रुपये जारी किए हैं। उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का जिक्र करते हुए कहा कि अब लखनऊ पहुंचने में आठ की जगह चार घंटे लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें