जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव के पास मंगलवार की देर शाम गाजीपुर- मऊ फोरलेन पर अचानक सांड के आने से एक स्कार्पियों टक्कर मारते हुए पलट गई। हादसे में साड़ की मौत हो गई। जबकि स्काॅर्पियों सवार पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि हल्की चोटे आई हैं। संवाद