राजीव किरन सैदपुर से बसपा प्रत्याशी घोषित
बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित किया गया। इसमें पार्टी सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर मुख्य अतिथि राज्य सभा सदस्य मुनकाद अली और विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. राजकुमार कुरील ने संयुक्त रूप से राजीव किरन को विधान सभा का प्रभारी और प्रत्याशी घोषित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि हयात लेके चलो, कायनात लेके चलो, चलो तो सारे जमाने को साथ लेके चलो।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य सभा सदस्य मुनकाद अली ने कहा कि सपा सरकार मुद्दों से हट गई है। प्रदेश में अपराध चरम पर है । विकास कार्यों को कोई अता-पता नहीं है। प्रदेश की सरकार सभी मुद्दों पर फेल हो चुकी है। अगामी 2017 में होने वाले विधान सभा चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत से प्रदेश की सत्ता पर आसीन होगी। कहा कि प्रदेश में बसपा नेतृत्व हटने के बाद विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो चुका है। प्रदेश के सभी जिलों की टूटी सड़के और बिगड़ी कानून व्यवस्था प्रदेश की भयावह तस्वीर बना रहे है। विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. राजकुमार कुरील ने कहा कि सरकारी तंत्र विकास कार्यों में भेदभाव कर रहा है।
बसपा नेता मायावती के नेतृत्व में आगामी विधान सभा में आम जन की सरकार बनेगी। कहा कि नौकरशाही पूरी तरह से निरंकुश हो गई है। सत्ता के ईशारे पर कार्यकर रही है। यह लोकतंत्र में खतरनाक संकेत है। उन्होंने नौकरशाहों से अपने रवैए में सुधार लाने को कहा और अगामी सरकार प्रदेश में बसपा की बनेगी। तब जाकर बिगड़े अफसरों की खबर ली जाएगी। सम्मेलन स्थल पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया था जिससे पूरा स्थल नीले झंडों से पटा रहा।
इस मौके पर विरेंद्र चौहान, जोनकोआर्डिनेटर लक्ष्मीकांत, श्याम साहब, रितेश, शोभनाथ, जितेंद्र मानव पूर्णवासी पाल, रमेश प्रजापति, संतोष कुमार सिंह यादव, अतुल राय, सुजीत सिंह, सद्दाम हुसैन, आयूब अहमद, अशोक कुमार, त्रिभुवन राजभर आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सुबोध राम और संचालन जिलाध्यक्ष रामप्रकाश गुड्डू ने किया।