फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए को परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण में मिली खामियों पर प्रधानाध्यापिकाओं से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी हेमंत राव ने मंगलवार को विकासखंड सदर में स्थित विभिन्न प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में खामियां पाए जाने पर प्रधानाध्यापिकाओं से स्पष्टीकरण मांगा है। बीएसए ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय बबेड़ी के निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापिका रश्मि चौरसिया एवं अनुदेशक कविता यादव विद्यालय पर विलंब से उपस्थित हुई। विलंब से उपस्थित होने के संबंध में पूछने पर संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। अनुदेशक शर्मिला देवी अनुपस्थित थीं। विद्यालय में कुल 251 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। निरीक्षण के समय 12 बच्चे उपस्थित थे। विद्यालय में साफ-सफाई का अभाव पाया गया। कक्षा-छह से आठ तक की कक्षाओं में पठन-पाठन प्रारंभ किए जाने के पूर्व कोई तैयारी नहीं पाई गई। विद्यालय में पर्याप्त कक्ष-कक्षा होने के बाद भी सभी छात्र-छात्राओं को एक ही कक्ष में बैठाया गया था। प्रधानाध्यापिका सहित उपस्थित सभी सहायकों को उन्होंने निर्देशित किया कि बच्चों को कक्षावार दूर-दूर बैठाया जाए। बीएसए ने बताया कि प्रधानाध्यापिका से अभिभावकों का सहमति पत्र मांगा गया जिसे प्रस्तुत नहीं किया गया। उक्त के संबंध में प्रधानाध्यापिका सुषमा चौरसिया से स्पष्टीकरण मांगा गया। उन्होंने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय महराजगंज के निरीक्षण में विद्यालय में नामांकित 161 में सात बच्चे उपस्थित थे। सहायक अध्यापिका किरन श्रीवास्तव आकस्मिक अवकाश पर थीं तथा एक अनुदेशक माया सिंह ब्लाक संसाधन केंद्र सदर पर कार्य कर रही हैं। विद्यालय में साफ-सफाई का अभाव पाया गया। कक्षा-छह से आठ तक की कक्षाओं में पठन-पाठन प्रारंभ किए जाने के पूर्व कोई तैयारी नहीं पाई गई। विद्यालय में पर्याप्त कक्षा कक्ष होने के बाद भी सभी छात्र-छात्राओं को एक ही कक्ष में बैठाया गया था। बताया कि प्रधानाध्यापिका से अभिभावकों का सहमति पत्र मांगा गया जिसे प्रस्तुत नहीं किया गया। इस संबंध में प्रधानाध्यापिका वंदना उपाध्याय से स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें