मरदह। बीएसए हेमंत राव ने शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आईसीटी लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने फीडबैक हासिल किया। कहा कि लैब के माध्यम से शिक्षकों के क्षमता संवर्धन के साथ ही बच्चों के ज्ञानवर्धन में काफी लाभ होगा। शिक्षकों/अनुदेशक (कंप्यूटर शिक्षा) के पर्यवेक्षण में बच्चों को बेसिक कंप्यूटर संचालन का अभ्यास होगा।
उन्होंने कहा कि लर्निंग मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर, डिजिटल कंटेंट्स और वर्चुअल लैब के उपयोग से बच्चे सभी विषयों से संबंधित मूल अवधारणाओं को प्रैक्टिस के माध्यम से आसानी से समझ सकेंगे। वहीं नए सत्र 2024-25 में परिषदीय विद्यालयों के स्कूल चलो अभियान के तहत डीह बाबा मंदिर परिसर में बीएसए ने पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में 16 बच्चों का नामांकन अपने हाथों से कराया। छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण कर कलम, कॉपी, पेंसिल, रबड़, कटर, स्टेशनरी बॉक्स देकर प्रोत्साहित किया। दलित बस्ती में बीएसए ने अभिभावकों संग जन चौपाल के माध्यम से संवाद करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व को समझाते हुए कहा कि शिक्षा किसी अभाव का मोहताज नहीं है। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव, एआरपी राजीव सिंह, प्रभांश कुमार, अश्विनी गुप्ता ग्राम प्रधान ज्योत्सना पटवा आदि मौजूद रहे।