फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: धारदार हथियार से वारकर दुकानदार की नृशंस हत्या, पुलिस ने छह लोगों को उठाया

Sun, 14 Aug 2022 05:11 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर क्षेत्र में रविवार अलसुबह देर रात धारदार हथियार से वारकर किराना दुकानदार आशीष चौहान (25) की हत्या कर दी गई। वारदात का कारण साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
मौत के बाद रखा शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर क्षेत्र में रविवार अलसुबह देर रात धारदार हथियार से वारकर किराना दुकानदार की हत्या कर दी गई। परिजनों के पहुंचने से पहले हमलावर फरार हो गए। मृतक के भाई ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शक के आधार पर छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


एसपी और एसपी सिटी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मोलनापुर गांव निवासी आशीष चौहान (25) बीटीसी और टेट पास करने के बाद बीते चार वर्ष से अमारी रेलवे फाटक के पास किराये के मकान में किराना का दुकान चलाता था। दुकान के ठीक सामने गोदाम भी बना रखा था। रात में वह रोजाना गोदाम पर ही सोता था।

रविवार रात भी वह गोदाम पर सो रहा था। अलसुबह उसके चीखने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। धारदार हथियार से हमले में आशीष का बायां हाथ पूरी तरह से कट गया था और दाहिना हाथ झूल रहा था। सिर और गर्दन पर भी हमले के गंभीर निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल आशीष को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

विज्ञापन

जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है। घटना की जानकारी होते ही मां गुलाबी देवी, भाई अरविंद, बहन आरती सहित परिवार के अन्य परिजन रोने- बिलखने लगे। आशीष दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा था। उसके पिता रामकमल चौहान मुंबई में निजी वाहन चलाते हैं।

सुबह 8 बजे भुड़कुड़ा सीओ रविंद्र कुमार वर्मा और थानाध्यक्ष शैलेश मिश्रा मौके पर पहुंचे और सीसी फुटेज खंगाला।  फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। एसपी रोहन पी बोत्रो और एसपी सिटी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। परिजनों से पूछताछ के बाद मातहतों को जल्द से जल्द हत्याकांड का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया।

इधर आशीष  के छोटे भाई अरविंद चौहान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि हत्या के कारणों की तलाश और हत्यारों को चिन्हित करने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

हर तरफ खून के धब्बे

ग्रामीणों में इस बात को लेकर चर्चा है कि हमलावर चार से पांच की संख्या में रहे होंगे। उनसे आशीष चौहान ने जमकर लोहा लिया है। घटनास्थल पर हर तरफ खून के धब्बे  थे। इधर हत्याकांड का पर्दाफश करने के लिए एसओजी, सर्विलांस और सीओ के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें