फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भाई-बहन सेना में बने लेफ्टिनेंट, प्रीति बनी गहमर की पहली अफसर बिटिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूराय पट्टी गांव में खुशी का माहौल, ग्रामीणों ने दोनों का किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गहमर। गहमर गांव के बाबू राय पट्टी में सगे भाई बहन द्वारा सेना में लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त करने पर पूरे गांव में हर्ष है। ग्रामीणों द्वारा दोनों का स्वागत किया।
बाबू राय पट्टी निवासी सेना में नायब सूबेदार के पद पर तैनात एमके सिंह के पुत्र ऋतिक कुमार सिंह एवं पुत्री प्रीति सिंह ने लेफ्टिनेंट और सब लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त किया है। दोनों भाई बहन की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल पुणे से संपन्न हुई। इसके बाद पंजाब से इन्होंने बीटेक एक साथ किया। सीडीएस की परीक्षा पास कर थल सेना में ऋतिक को लेफ्टिनेंट का पद मिला तो वहीं नौसेना में प्रीति सिंह सब लेफ्टिनेंट(आईटी अफसर) के पद पर तैनात हुई।
विज्ञापन

प्रीति सेना में अफसर बनने वाली गहमर की पहली बेटी है। 10 अक्टूबर 2022 को आईएमए केरल से प्रीति पास आउट हुईं तो वहीं बीते नौ सितंबर को ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकेडमी, चेन्नई से रितिक पास आउट हुए। दोनों भाई-बहन की इस कामयाबी पर पूरे गांव में हर्ष है। मां वंदना देवी ने बताया कि पिता के गाइडेंस और इनके द्वारा की गई जीतोड़ मेहनत का यह नतीजा है।
विज्ञापन

भाई अमन सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इन दोनों का परिणाम गांव के अन्य युवाओं के लिए सेवा में उच्च पद पर जाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। दोनों भाई बहनों की कामयाबी पर जगह-जगह इनका स्वागत किया जा रहा है। मां कामाख्या धाम दर्शन करने पहुंचे दोनों भाई-बहनों का मां कामाख्या मंदिर के महंत आकाश राज तिवारी ने मां कामाख्या का चित्र प्रदान कर अपना आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें