फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल के लिए लगाए पीपे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। बच्छलपुर-रामपुर पीपा पुल का एप्रोच कटान के चलते क्षतिग्रस्त हो जाने से पीपापुल पर पिछले 17 दिनों से आवागमन पूरी तरह से ठप है। मंगलवार को भी पुल को चालू करने के लिए काम जारी रहा। मालूम हो कि दो मई को कटान के चलते एप्रोच क्षतिग्रस्त हो जाने से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया था। कुछ लोग स्लीपर खड़ाकर किसी तरह से जान जोखिम में डालकर पैदल और कुछ बाइक सवार पुल से यात्रा कर रहे थे। जब से मरम्मत का काम शुरू हुआ वहीं बंद हो गया है। अब लोग नाव पर बाइक और साइकिल लादकर यात्रा करने को मजबूर हो रहे हैं। मरम्मत कार्य में दो दर्जन से अधिक मजदूर पीपा को खींचकर और स्लीपर लगाकर पुल पर आवागमन शुरू कराने का प्रयास कर रहे हैं। तेज धूप में रेत के गरम हो जाने से लोहे के पीपे को धक्का देकर पानी में ले जाने में काफी दिक्कतें आई और कई मजदूर बीमार पड़ गए। मंगलवार को पीपा लगाने का काम पूरा हो गया। पुल के ऊपर स्लीपर लगाने का कार्य जारी है। इस वर्ष प्राकृतिक कारणों से पुल को तीन भाग में बनाया गया है। मुख्य धारा में बीच के बने पुल के पास कटान के चलते इस वर्ष कई बार पुल पर आवागमन ठप रहा। ठेकेदार द्वारा मजदूरों एवं मरम्मत कार्य में लगे अन्य लोगों का समय से भुगतान नहीं करने के कारण भी पीपापुल की मरम्मत में इस बार काफी देर हुई। सहायक अभियंता विशाल सिंह ने बताया कि पीपापुल की मरम्मत का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। सब कुछ ठीक रहा तो बुधवार को दोपहर से पीपापुल पर आवागमन चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें