फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप्रोच तीन दिन बाद भी नहीं बन सका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। बच्छलपुर-रामपुर पीपा पुल का एप्रोच कटान के चलते क्षतिग्रस्त हो जाने से पीपापुल पर मंगलवार को तीसरे दिन भी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। जान जोखिम में डालकर पैदल और कुछ बाइक सवार पुल से यात्रा कर रहे हैं। पीपापुल का बच्छलकापुरा सिरा बालू में कटान के चलते क्षतिग्रस्त हो जाने से पिछले 19 अप्रैल से आवागमन ठप हो गया था। 28 अप्रैल को किसी तरह से मरम्मत करके पुल पर आवागमन शुरु हुआ कि फिर दो मई को कटान से पुन: पुल का एप्रोच क्षतिग्रस्त हो जाने से वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है, लेकिन पैदल और कुछ दुस्साहसी बाइक सवार जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। सवार बाइक ढकेलकर किसी तरह पुल पर चढ़ा रहे हैं। पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने से गंगा पार से आने-जाने वाले लोगों को जिला मुख्यालय स्थित हमीद सेतु से होकर आना-जाना पड़ रहा है। पुल से जुड़े कर्मचारियों का कहना है कि एप्रोच मरम्मत के लिए लकड़ी का स्लीपर आदि सामान न होने और ठेकेदार की ओर से सामान उपलब्ध न कराए जाने से ऐसी स्थिति बनी है। इस वर्ष प्राकृतिक कारणों से पुल को तीन भाग में बनाया गया। मुख्य धारा में बीच के बने पुल के पास कटान के चलते काफी दिनों तक आवागमन सुचारु नहीं हो सका। काफी प्रयास कर बंडाल बनाकर किनारे पर धारा को मोड़कर किसी तरह पुल को चालू किया गया। नट बोल्ट और लकड़ी के स्लीपर की कमी के चलते रेलिंग तक का निर्माण नहीं हो सका। बालू में लगाए गए लोहे की चादरों के तितर-बितर होने से लोग किसी तरह आवागमन करते रहे। सहायक अभियंता विशाल सिंह ने बताया कि वह चुनाव ड्यूटी में थे। पीपापुल बंद होने की उन्हें जानकारी नहीं दी गई। अगर ऐसा है तो जल्द मरम्मत कराकर पुल चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें