गाजीपुर और वाराणसी को जोड़ने वाले पुल के निर्माण को शासन की मंजूरी का इंतजार है। गाजीपुर के तेतारपुर से वाराणसी के धौरहरा तक पुल निर्माण के लिए सेतु निगम ने सर्वे कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। पुल बनने से क्षेत्र के 13 गांवों के करीब 31 हजार लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। करीब चार महीने पहले सेतु निगम की ओर से पुल निर्माण के लिए सर्वे किया गया था। प्रस्ताव को लेकर क्षेत्रीय लोगों में उत्साह है। सेतु निगम के अभियंताओं के अनुसार, शासन से मंजूरी मिलने के बाद पुल का इस्टीमेट और डिजाइन तैयार किया जाएगा। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक संतोष निरंजन ने बताया कि सर्वे पूरा कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।