फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज देने से मना करने पर शाखा प्रबंधक को पीटा, सुरक्षाकर्मियों ने धर-दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज देने से मना करने पर मनबढ़ युवकों ने यूनियन बैंक आफ इंडिया (यूबीआइ) शाखा प्रबंधक की पिटाई कर दी। वहां तैनात सुरक्षाकर्मी ने एक को मौके पर ही धर-दबोचा। इस घटना की जानकारी मिलते ही यूबीआइ आफिसर्स एसोसिएशन के सचिव के नेतृत्व में बैंककर्मी कोतवाली पहुंच गए और एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर शाखा प्रबंधक का मेडिकल कराया।
विज्ञापन

मालूम हो कि यूबीआइ शाखा के मुर्तजीपुर शाखा में प्रबंधक रोहित विश्वकर्मा शनिवार को चेंबर में बैठकर काम कर रहे थे। इस बीच जहानपुर भितरी गांव निवासी राहुल यादव अपने दो साथियों के साथ पहुंचा और गाड़ी खरीदने के लिए ऋण देने की मांग की। शाखा प्रबंधक ने जरूरी कागजात उपलब्ध कराने पर कर्ज देने की बात कही। राहुल ने कागजात दिखाए तो शाखा प्रबंधक ने कहा कि इस पर ऋण मिल पाना मुश्किल है, कुछ और कागजात चाहिए। इस पर राहुल ने अपने साथियों के साथ शाखा प्रबंधक की पिटाई कर दी।
शाखा प्रबंधक के शोर मचाने पर बैंक में तैनात दोनों पुलिसकर्मियों के अलावा ग्राहक पहुंचे और राहुल को पकड़ लिया, जबकि उसके साथी भाग निकले। इसका पता चलते ही बैंककर्मियों में रोष फैल गया। यूबीआइ आफिसर्स यूनियन के क्षेत्रीय सचिव हीरा प्रसाद के साथ पीड़ित शाखा प्रबंधक रोहित विश्वकर्मा, यूबीआइ औड़िहार शाखा के प्रबंधक भोलानाथ यादव समेत अन्य कोतवाली पहुंच गये। उन्होंने राहुल समेत दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल तेजबहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के अनुसार एक नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें