फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रामीणों ने लगाया प्रधान पर गबन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बाराचवर विकास खंड के पहदरिया ग्रामसभा के लोगों ने अपने गांव के प्रधान के खिलाफ सरकारी धन के गबन का आरोप लगाया है। गांव के ही तारकेश्वर सिंह पुत्र स्व0 राम अवध सिंह, शिवजी सिंह, ओमप्रकाश सिंह, लल्लन सिंह, बनारसी और लक्ष्मण सिंह आदि ने प्रदेश के संसदीय कार्य एवम् ग्राम्य विकास राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला को लिखित शिकायती पत्र के जरिए उन्हें अवगत कराया है। पत्र में यह भी कहा गया है कि पहदरिया के ग्राम प्रधान ने सत्र 2016-17 से अबतक ग्राम पंचायत में आई सरकारी धनराशि में बड़े पैमाने पर धांधली की है। कई कामों को तो सिर्फ कागज पर ही दर्शाया गया है। असल धरातल पर तो उनका कोई अस्तित्व ही नहीं हैं। शौचालय, खड़ंजा, नाली यहां तक कि हैंडपंप तक का पैसा प्रधान ने बंदर बांट कर लिया है। राज्यमंत्री ने ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच कर उचित कार्यवाही के निर्देश जिलाधिकारी डा0 ओमप्रकाश आर्य को दे दिए हैं। राज्यमंत्री द्वारा जांच का आदेश दिए जाने के बाद गांव में अपुरातफरी मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें