रेलवे लाइन पर मिला अज्ञात युवक का शव
गाजीपुर। दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के पश्चिम तरफ बृहस्पतिवार की रात डाउन मेन लाइन के किमी संख्या 698/98 में अज्ञात ट्रेन की चपेट में आकर एक 28 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया। काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त न होने पर शव को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया। इस संबंध में जीआरपी चौकी प्रभारी शिव सागर ने बताया कि मृतक के पास पहचान के लिए कोई कागजात नहीं मिले हैं, जिससे पहचान हो सके। फिलहाल सोशल मीडिया के सहारे शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। संवाद