फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अत्याधुनिक मशीनों से लैस होंगे ब्लाॅक, प्रथम चरण में तीन का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट स्थापित कराने के लिए 49 लाख रुपये होगा खर्च
विज्ञापन

तीनों के सफल संचालन के बाद 13 और ब्लाक होंगे लैस, बढ़ेगी सहूलियत
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिले के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को अब सामान्य से गंभीर बीमारी की जांच के लिए निजी केंद्रों और दूसरे प्रांतों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। जल्द ही अत्याधुनिक जांच मशीनों से लैस ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट स्थापित कराया जाएगा। प्रथम चरण में तीन ब्लाक भदौरा, रेवतीपुर और जखनिया का चयन किया गया है। करीब 49 लाख रुपये खर्च करके इस सुविधा का लाभ लोगों तक पहुंचाया जाएगा। जखनिया में तो शिलान्यास के साथ कार्य शुरू हो चुका है, जबकि चयनित दो ब्लाकों में भी कार्य शुरू करने की कवायद तेज कर दी गई है।

ग्रामीण इलाकों में स्थापित सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच की सुविधा बेहतर न होने की स्थिति में यहां रहने वाले मरीजों को जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल अथवा निजी केंद्रों के तरफ रूख करना पड़ता है। इस दौरान मरीजों की जेब पर आर्थिक बोझ अधिक बढ़ जाता है। अगर जिला अस्पताल में जांच की सुविधा नहीं मिली तो मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

दूर-दराज ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए शासन की ओर से सामान्य से लेकर गंभीर बीमारी तक की जांच के लिए ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट स्थापित कराने को लेकर ठोस कदम उठाया जा रहा है। तीन ब्लाकों रेवतीपुर, भदौरा और जखनिया में डेढ़ करोड़ की धनराशि खर्च कर इस यूनिट की स्थापना कराई जाएगी। प्रत्येक यूनिट पर करीब 49 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

ऐसे में इनके सफल संचालन के बाद अन्य ब्लाकों पर भी यूनिट स्थापित कराने का कार्य होगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सकीय सेवाओं के साथ जांच की सुविधा दी जा सके। इस संबंध में सीएमओ डा. देश दीपक पाल ने बताया कि ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट स्थापित होने से मरीजों को जांच के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। अत्याधुनिक जांच मशीनों से यूनिट लैस रहेगा। इसका लाभ ग्रामीण इलाकों में रहने वालों को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें