सादात। बेसिक शिक्षा विभाग में चल रहे विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रम की समीक्षा के संबंध में 14 मई को पहले चक्र मे छह खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक डायट सैदपुर में बुलाई गई है। यह जानकारी डायट के उप शिक्षा निदेशक सोमारू प्रधान ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में सैदपुर, सादात, जखनिया, मनिहारी, करंडा और सदर ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी शामिल होंगे। बैठक दिन में 11 बजे से डायट के सभागार में होगी। इसमें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों तथा डायट में बीटीसी के छात्राध्यापकों की आनलाइन हो रही पढ़ाई की भी समीक्षा की जाएगी।