फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख की तैयारियों ने पकड़ा जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में अब ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पंाच जुलाई को अधिसूचना जारी होते ही प्रशासनिक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को लेकर सचेत हो गए। शेष चार दिन में नामांकन, नाम वापसी, मतदान और मतगणना संपन्न होगी। अधिसूचना के बाद सभी ब्लाकों पर दो आरओ नियुक्त होने के साथ मतदाता सूची तैयार कर ली गई है। तीन जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के तुरंत बाद ही ब्लॉक प्रमुख के चुनाव की तारीखों का एलान अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए चुनौती जैसा है। जिला के सहायक निर्वाचन अधिकारी एस एन सिंह ने बताया कि प्रमुख के चुनाव की तिथि घोषित होते ही सोमवार रात से सभी तैयारियों में जुट गए हैं। 16 ब्लाकों के निर्वाचन अधिकारी के तौर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह रहेंगे। इस चुनाव में कोई पीठासीन अधिकारी नहीं होता है इसलिए अपने-अपने ब्लॉक पर दो एआरओ ही चुनाव संपन्न कराएंगे। इनके जिम्मे मतदान से लेकर मतगणना तक का कार्य होगा। जरूरत पड़ी तो एक-दो लोग और चुनाव में लगाए जाएंगे। बताया कि सभी ब्लॉकों की मतदाता सूची तैयार कर ली गई है। साथ ही अन्य तैयारियां जोरशोर से जारी हैं। चार दिन के भीतर चुनाव को संपन्न कराना है। इससे काम को तेजी से निपटाया जा रहा है। अलग-अलग ब्लाकों पर बीडीसी की संख्या 90 से अधिकतम 130 के बीच है। जो बहुत बड़ी संख्य नहीं है। जिले के संवेदनशील ब्लॉक में शामिल रेवतीपुर के बीडीओ सुरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि उनके ब्लाक पर 90 बीडीसी हैं। ब्लाक की संवेदनशीलता देखते हुए बैरिकेडिंग और पुलिस बल की अच्छी खासी तैनाती रहेगी। ब्लाक स्तर चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख चुनाव की विशेष तिथि
8 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन
9 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी
10 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान
10 जुलाई को दोपहर 3 बजे के बाद मतगणना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें