गाजीपुर। लोकतंत्र रक्षक सेनानी कल्याण समिति की ओर से बृहस्पतिवार को काला दिवस मनाया गया। केजे पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष ओम प्रकाश अरूण ने कहा कि 25 जून की रात को आपातकाल लागू किया गया तथा अलगे दिन 26 जून को इसका विरोध कर रहे बड़े- बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया। संयोजक विजयशंकर चौबे ने कहा कि आपातकाल लागू कराने के लिए तत्काल प्रस्ताव बना कर राष्ट्रपति से हस्ताक्षर करा दिया गया क्योंकि उस समय इंदिरा गांधी के चुनाव को अवैध घोषित कर दिया गया। इस मौके पर राजेंद्र चौरसिया, पारसनाथ यादव, काजी फरीद आलम आदि मौजूद रहे।