फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने सदस्यता कैंप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में सिंचाई विभाग चौराहे पर नगर अध्यक्ष दुष्यंत अग्रहरि एवं उनकी टीम की तरफ से सदस्यता कैंप लगाया गया। इस अवसर पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला ने कहा कि पार्टी की ओर से सदस्यता शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें हम सबको प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों और जन कल्याणकारी कार्यों के बारे में लोगों को बताकर उन्हें भाजपा से जोड़ना है। नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में भाजपा के नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष हर्षित सिंह, ऋषभ राय, जिला मंत्री प्रीति गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव, आशीष राय आदि उपस्थित थे। संचालन नगर उपाध्यक्ष शुभम विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें