आजादी के 75वें वर्ष में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजयुमो की ओर से लंका मैदान से मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ एवं युवा नेता तथा कार्यकर्ता बाइक पर हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्र भक्ति गीतों पर झूमते हुए देशभक्ति के गगनभेदी नारे लगा रहे थे।
यात्रा लंका मैदान से सकलेनाबाद, विशेश्वरगंज, मिश्रबाजार, लालदरवाजा, स्टीमरघाट, महाजनटोली, आमघाट, महुआबाग, कचहरी, पीरनगर, गोराबाजार, पीजी कालेज चौराहे से छावनी लाइन स्थित भाजपा कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि यह यात्रा राष्ट्रभावना के साथ देश प्रेम को मजबूती प्रदान करेगी। पूर्व मंत्री विजय मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। यह हमारी समाज सेवा के प्रति आंतरिक ऊर्जा का स्रोत है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि देश की एकता और अखंडता मजबूत हो, देश विकास के पथ पर अग्रसर रहे और देश मजबूत हो यह हर भारतीय का नैतिक कर्तव्य है। यात्रा में आगे-आगे जिलाध्यक्ष के साथ सुनील सिंह, विश्वप्रकाश अकेला, विनोद अग्रवाल, रासबिहारी राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा आदि राष्ट्रध्वज लेकर पैदल चल रहे थे। इससे पहले सदर मंडल पश्चिमी की तिरंगा यात्रा अध्यक्ष गोपाल राय, मनोज बिंद, सुरेश बिंद, शशिकांत शर्मा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सराय शरीफ से निकल कर गोला, अगस्ता, बहादीपुर, फतेहउल्लाहपुर, महाराजगंज होते हुए लंका मैदान पहुंच कर नगर की यात्रा में शामिल हो गई। यात्रा में पूर्व मंत्री डा. संगीता बलवंत, सरिता अग्रवाल, रामनरेश कुशवाहा, कार्यक्रम संयोजक अभिनव सिंह, हर्षित सिंह, दुष्यंत अग्रहरि, शुभम विश्वकर्मा, अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिंद, गुलाम कादिर राइनी, गोपाल राय, सुनील गुप्ता, किरन सिंह, ऋषभ राय, प्रमोद अग्रवाल, योगेश सिंह, राजीव सिंह, निर्गुण दास केशरी, गौरव श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश केशरी, विशाल चौरसिया, मनोज बिंद, उदयप्रताप सिंह, मुरली कुशवाहा आदि शामिल थे।
औड़िहार संवाददाता के अनुसार सैदपुर नगर स्थित भाजपा कार्यालय से जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल और पूर्व विधायक सुभाष पासी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा की बाइक रैली निकाली गई। पूरे रास्ते में जहां-जहां शहीदों की प्रतिमाएं थीं, वहां-वहां रुक कर रैली में शामिल युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अमर शहीदों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया। रैली में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, वरिष्ठ नेता रामतेज पांडेय, विजेंद्र राय, रीना पासी, पूनम मौर्या, ओंकार मिश्रा, अविनाश बरनवाल, विकास बरनवाल, बसंत सेठ, आशु दुबे, आंचल सिंह, रानू पांडेय आदि शामिल थे। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार तिरंगा यात्रा कादीपुर, अलावलपुर, गंगौली, खेताबपुर, कासिमाबाद होते हुए ब्लॉक सभागार में संपन्न हुई। ब्लॉक सभागार में गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें उप जिलाधिकारी आकाश कुमार, पूर्व विधायक कालीचरन राजभर, मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, ब्लाक प्रमुख मनोज गुप्ता, विजेंद्र सिंह, नरेंद्रनाथ सिंह, नंदा राजभर, श्याम नारायण सिंह, धर्मेंद्र सिंह, प्रफुल्ल कुमार सिंह, आनंद पांडेय, नीरज, लल्लन चौहान, चानू सिंह आदि मौजूद थे। खानपुर संवाददाता के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के नेतृत्व एवं वरिष्ठ नेता रामतेज पांडेय, पूर्व विधायक सैदपुर सुभाष पासी की उपस्थिति में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में दयाशंकर पांडेय, रामकुमार सिंह, पिंटू सिंह, अचल सिंह, पंकज सिंह शामिल थे। नंदगंज संवाददाता के अनुसार सौरम मोड़ से भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल से तिरंगा यात्रा निकाली। रामपुर बंतरा तिराहा, नंदगंज बाजार तथा बरहपुर होते हुए एक बालिका विद्यालय में लगे शहीद स्तंभ पर पुष्प एवं माल्यापर्ण करने के बाद तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा, सोमारू चौहान, एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रविंद्र श्रीवास्तव, भानूप्रताप जायसवाल, मनोज सिंह, संतोष जायसवाल, शिवप्रसाद सिंह, संजय चौरसिया, जगदीश चौहान, विनोद चौरसिया, रुद्रा पांडेय, पारस बिंद, सोनू बिंद, अजय विश्वकर्मा, सौरभ श्रीवास्तव, रामकुंवर, ओमप्रकाश चौहान, जयप्रकाश पाल, नंदलाल पांडेय आदि ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया। देवकली संवाददाता के अनुसार पूर्व विधायक सुभाष पासी एवं जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रवीण त्रिपाठी, दिलीप गुप्ता, श्रीकांत सिंह, गुरुप्रसाद गुप्ता, केपी गुप्ता, तेरसू यादव, सोनू तिवारी, प्रमोद मौर्य, नरेंद्र कुमार मौर्य, अखिलेश कुशवाहा, कमलेश पांडेय, राजेश गुप्ता, पुनवासी राम, सूर्यदेव राय, दिलीप सिंह, रामधीरज शास्त्री आदि मौजूद थे।