फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव को लेकर भाजपा करेगी पहल तो विचार करेंगे : संजय निषाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मत्स्य विभाग के मंत्री ने लाभार्थी के मत्स्य आहार प्लांट का निरीक्षण किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। मत्स्य विभाग के मंत्री डा. संजय कुमार निषाद का रविवार को जनपद में आगमन हुआ। मंत्री ने सैदपुर तहसील के इस्माईलपुर कोटसा का दौरा कर प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की लाभार्थी चन्द्रकला निषाद पत्नी रामजी निषाद के मत्स्य आहार प्लांट का निरीक्षण किया।
जनपद में लोकसभा के उपचुनाव को लेकर पूछे जाने पर कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है, फिलहाल तो मैं प्रदेश सरकार में मंत्री हूं। भाजपा बड़े भाई के रूप में है। अगर उनका कोई आदेश आता है तो निश्चित निषाद पार्टी की कोर कमेटी उस पर विचार करेगी। इसका जवाब भविष्य पर छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन

आगे उन्होंने बताया कि मत्स्य विभाग में केंद्र सरकार की मछुआ कल्याण को लेकर चलाई जा रही प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को जमीन पर उतारने को लेकर हर संभव कोशिश की जा रही है। जिसका परिणाम है कि गाजीपुर के गांव के गरीब किसान को एक करोड़ की मध्यम मत्स्य आहार प्लांट का लाभ दिया गया है, जोकि आठ टन प्रतिदिन उत्पादन क्षमता पर कार्य करेगा।
साथ ही मत्स्य विभाग द्वारा पीएमएसवाई के तहत एक करोड़ की योजना पर 60 लाख की सब्सिडी देकर आगे बढ़ाया जा रहा है। मंत्री डा. संजय कुमार निषाद ने बताया कि जिस मछुआ समाज को पूर्व की सरकारें अछूत समझती थीं, आज उसका ख्याल रखने के लिए केंद्र और प्रदेश की सरकार कर रही है।
पिछले बजट में 20 हजार करोड़ ब्लू रिवोल्यूशन के नाम पर मछुआ समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रावधान किया है और बीते दिन में पास हुए बजट में मछुआ समाज के लिए छह हजार करोड़ रुपये का प्रावधान कर मछुआ समाज को विकास के क्रम में आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव और विधानसभा की उपचुनाव में एनडीए गठबंधन को मिली ऐतिहासिक जीत को लेकर बीजेपी, अपना दल और निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने 2014 से लगातार एनडीए गठबंधन पर विश्वास जताया है। उनका कोटि कोटि आभार, यह जीत दर्शाती है कि प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों से प्रदेश की जनता खुश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें