फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भाजपा नेता ने पड़ोसी युवक पर दादी और मां को मारने पीटने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा । थाना क्षेत्र के दीनापुर निवासी भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हर्ष सिंह ने पड़ोसी युवक पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप है कि पड़ोस का मनबढ़ युवक क्रिकेट खेलते समय आलू के फसल को रौंद रहा था। उनकी दादी ने जब मना किया तो मनबढ़ युवक गालीगलौज करने लगा। दादी और मां को मारा-पीटा तथा कान के टप्स छीन लिए। घटना की जानकारी जब उन्हें हुई तो घायल मां व दादी को लेकर थाने आए। हर्ष सिंह ने बताया कि लिखित शिकायत करने के बाद भी पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। शिकायती पत्र से कान के टप्स छीनने की बात को हटाने की बात कही। जबकि आरोपी मनबढ़ किस्म का है। अक्सर अवैध असलहा लहराते रहता है। बावजूद पुलिस कार्रवाई करने से कतरा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें