फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को बांट रही भाजपा : रामअचल

विज्ञापन
कासिमाबाद स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित सपा के भाईचारा सम्मेलन में शामिल लोग। संवाद
विज्ञापन
कासिमाबाद। सपा की ओर से एक शैक्षणिक संस्थान में रविवार को भाईचारा सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामअचल राजभर ने कहा कि भाजपा हिंदुत्व और सनातन की बात कर समाज को बांटती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मुस्लिम लीग के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में सरकार बनवाई थी। वहीं भाजपा आरएसएस की विचारधारा से चलती है, इसने अंग्रेजों से मिलकर देश को कमजोर किया। आज इस बीजेपी से मिलकर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर अपने समाज को कमजोर कर रहे हैं। ओमप्रकाश राजभर से जहूराबाद की जनता को सावधान रहने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि सलेमपुर से सपा सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर सौदागर हैं। उन्होंने राजभर समाज को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलाने का वादा किया था। आज वह अपने पुत्रों का राइफल और पिस्तौल का लाइसेंस बनवा रहे हैं। राजभर समाज के युवकों के हाथों में लाठी और डंडे देखकर उनको अपना रक्षक बना रहे हैं। इससे नौजवानों का भला नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर को जहूराबाद के विकास से लेना-देना नहीं है। बलिया के सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि सपा ही सर्वसमाज की हितैषी है। हमारे मुखिया ने पीडीए का जो नारा दिया है, उसने सर्वसमाज को जोड़ने का काम किया गया है। इसका उदाहरण पूर्वांचल में देखने को मिला है। इस मौके पर कमलाकांत राजभर, जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, विधानसभा अध्यक्ष जय हिंद यादव, डॉ. रमेश राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें