फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: भाजपा का गठन हुआ है सेवा राजनीति के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को छावनी लाइन स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय पर लोकसभा संचालन समिति तथा लोकसभा के तहत आने वाली सभी पांच विधानसभा के संचालन समिति की संयुक्त बैठक हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर लोकसभा प्रभारी सुशील उपाध्याय ने कहा कि भाजपा जनता के बुनियादी जरूरतों, राष्ट्र सम्मान तथा देश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। भाजपा का गठन ही सेवा राजनीति के लिए हुआ है। लक्ष्य है कि गाजीपुर लोकसभा को भाजपा जीतकर रहेगी। लोकसभा संयोजक कृष्णबिहारी राय ने कहा कि गाजीपुर लोकसभा कि जनता आज अपने को ठगा महसूस कर रही है। विकास कि जो ज्योति जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सांसद रहते हुए जलाई थी वह आज बुझ सी गई है।
लोकसभा विस्तारक रविप्रकाश ने संगठन की शक्ति से सदस्यों को अवगत कराया। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि अवसर को भाजपा जिले के प्रत्येक बूथों पर समर्पण दिवस के रूप मे मनाएगी। इस अवसर पर रामनरेश कुशवाहा, सरोज मिश्रा,मनोज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, कार्तिक गुप्ता, आलोक शर्मा, रघुवंश सिंह आदि मौजूद थे। संचालन महामंत्री ओमप्रकाश राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें