फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भाजपा सरकारों ने लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संविधान गौरव अभियान के तहत बृहस्पतिवार को भोजापुर मंडल के मलेठी ग्राम में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी और उसके नेतृत्व में स्थापित सरकारों ने संविधान का हमेशा सम्मान करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया है। डॉ. आंबेडकर की सोच और सपनों को पार्टी ने साकार करने का प्रयास किया है। कांग्रेस ने जीवन भर बाबा साहब को उपेक्षित करने का प्रयास किया। भाजपा ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता को कायम रखने तथा देश और समाज की समृद्धि के लिए संविधान में संशोधन किया है। इस अवसर पर मनोज सिंह, अनिल राजभर, मंडल अध्यक्ष प्रांशु सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धनंजय प्रजापति, ऋषिकेश कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें