फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार सामाजिक न्याय की विरोधी : गोपाल

विज्ञापन
समता भवन पर आयोजित राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती कार्यक्रम में बोलते सपा जिलाध्यक्ष गो
विज्ञापन
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से कार्यालय समता भवन पर शुक्रवार को छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती मनाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सामाजिक न्याय के पुरोधा छत्रपति शाहूजी महाराज को नमन करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सामाजिक न्याय की विरोधी है। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम छत्रपति शाहूजी महाराज ने ही अपने संस्थानों में आरक्षण देने पर अमल किया था, लेकिन भाजपा सरकार उनकी भावनाओं का ख्याल न कर इस देश के गरीब, दलितों और पिछड़ों को आरक्षण से वंचित रखना चाहती है। कहा कि यह सरकार संविधान एवं लोकतंत्र विरोधी है। इस अवसर पर रामधारी यादव, डॉ. नन्हकू यादव, रामाधार यादव, सदानंद यादव, जयराम भारती, माखन, रामाशीष, विवेक यादव आदि उपस्थित थे। संचालन कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें