फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भाजपा ने बदला जिलाध्यक्ष, सुनील सिंह को सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने आठ वर्ष बाद अपना जिलाध्यक्ष बदला दिया है। अब यह जिम्मेदारी रिकार्ड तीन बार से जिलाध्यक्ष रहे भानु प्रताप सिंह की जगह भाला गाजीपुर निवासी सुनील कुमार सिंह को सौंपी गई है। वह आरएसएस से जुड़े रहे और इस समय भाजपा के संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। यही नहीं, जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के खास लोगों में गिने जाते हैं। सुनील सिंह वर्ष 2014 से लेकर 19 तक सांसद मनोज सिन्हा के प्रतिनिधि भी रहे। ऐसे में आगामी 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी के बीच मनोज सिन्हा का संगठन में भी दबदबा बरकरार नजर आ रहा है।
विज्ञापन

स्नातक तक पढाई करने वाले सुनील सिंह राजनीति का लंबा अनुभव है। वह 1990 से लेकर 199 तक तहसील प्रचारक, नगर प्रचारक और जिला प्रचार, संघ प्रशिक्षक के रूप में काम कर चुके हैं। भाजपा में वह ग्राम इकाई अध्यक्ष, बूथ प्रमुख, शक्ति केंद्र प्रमुख, गाजीपुर लोकसभा के सह संयोजक, जिला संयोजक चुनाव प्रबंधन, जिला संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ, जिला महामंत्री, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, दो बार जिला सदस्यता प्रमुख, जिला संयोजक महात्मा गांधी संकल्प यात्रा, जिला संयोजक नागरिक संशोधन अधिनियम, पार्टी के जमानिया, मुहम्मदाबाद, जंगीपुर, गाजीपुर, सैदपुर विधानसभा प्रभारी भी रह चुके हैं। यही नहीं वह सुहवल मंडल प्रभारी, जिला प्रशिक्षक प्रमुख, जौनपुर के सह जिला चुनाव अधिकारी, विशेष मतदाता अभियान प्रभारी, चंदौली के जिला सदस्यता सत्यापन अधिकारी, भदोही के मंडल चुनाव अधिकारी रह चुके हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में अजगरा, वाराणसी विधानसभा प्रभारी भी रहे। जहां भाजपा ने जीत दर्ज की थी। इसके साथ ही सुनील सिंह को दिल्ली में गांधीनगर विधानसभा और बिहार के पटना साहिब विधानसभा में प्रभारी का दायित्व मिला। जिसमें पार्टी को जीत मिली। सुनील सिंह को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई भी समर्थकों द्वारा मिलने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें