फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काटकर मनाया गया केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय का जन्मदिन

विज्ञापन
केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री महेद्रनाथ पांडेय के जन्मदिन पर वरिष्ठ भाजपा नेता लालजी पा - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय का जन्मदिन बृहस्पतिवार को वरिष्ठ भाजपा नेता लालजी पांडेय के नेतृत्व में केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गाजीपुर की माटी में पले-बढ़े और महामना की बगिया के पुष्प श्री पांडेय ने भारतीय राजनीति में उच्च आयाम स्थापित किए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने उनके दीर्घ जीवन की कामना करते कहा कि बूथ से लेकर आज राष्ट्रीय टीम का हिस्सा होना ही एक कर्मठ और कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता की पहचान है। भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने कहा कि ओजस्वी वक्ता, प्रखर नेता महेंद्र नाथ पांडेय छात्र राजनीति से अति सक्रिय रहे हैं। उनकी राजनैतिक सक्रियता का परिणाम है कि आज वह इस मुकाम पर हैं। वरिष्ठ नेता जितेंद्रनाथ पांडेय ने भी उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना किया। अभाविप के पूर्व जिला संयोजक गर्वजीत सिंह कक्कू ने सबका मुंह मीठा कराया। इससे पूर्व सुबह महेंद्र पांडेय को टेलीफोनिक बधाई दी गई। इस पर उन्होंने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता, रासबिहारी राय, सुनील गुप्ता, गुलाम कादिर राईनी, नीरज कुमार मानू, शशिकांत शर्मा, आईटी संयोजक कार्तिक गुप्ता, अजय कुशवाहा, हर्षजीत सिंह, देवेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें