फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा पूजा पर होगा बिरहा महाकुंभ का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर क्षेत्र के फुली गांव स्थित दुर्गा मंदिर प्रबंध समिति की बैठक शुक्रवार की देर शाम मंदिर परिसर में हुई। इसमें आगामी शारदीय नवरात्र और मंदिर परिसर में लगने वाले दशहरा मेले के बारे में चर्चा हुई।
विज्ञापन

समिति के प्रबंधक सिराज सिंह ने बताया कि दो वर्ष से कोविड-19 के कारण किसी कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो रहा था लेकिन इस वर्ष कोविड की स्थिति नियंत्रित होने से समिति ने यह निर्णय लिया है कि इस वर्ष विगत वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार दर्शन पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेले का आयोजन मंदिर परिसर में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसके तहत एक अक्तूबर को बिरहा गायक सुरेंद्र यादव (बलिया) एवं रजनीगंधा (कैमूर बिहार), तीन को बिरहा गायक रजनीकांत यादव (गाजीपुर), नीतू यादव (चंदौली) तथा चार को अष्टमी के दिन भोजपुरी लोकगीत बिरहा गायक धर्मेंद्र सोलंकी (देवरिया) एवं मीरा मूर्ति (भोजपुर बिहार) के बीच बिरहा दंगल का आयोजन रात आठ बजे से किया गया है।
विज्ञापन

दशहरा के दिन दोपहर बारह बजे से मेले का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष काशीनाथ यादव, मेला प्रभारी वीरेंद्र यादव, उपाध्यक्ष सुग्रीव सिंह, प्रमोद सिंह, पंकज शर्मा, नंद कुमार तथा मंदिर के पुजारी चंद्रमा राय आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष फुली के ग्राम प्रधान डॉ. श्याम नारायण कुशवाहा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें