गाजीपुर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की बैठक शनिवार को अंधऊ स्थित उपकेंद्र के परिसर में हुई। इसमें जनपद सचिव पंकज जायसवाल ने समस्याओं पर प्रकाश डाला। तापस कुमार प्रसाद ने विगत दिनों जमानिया के अवर अभियंता के साथ क्षेत्र में विभागीय कार्य करते समय हुई मारपीट की निंदा की। जनपद अध्यक्ष संतोष मौर्य ने कहा कि जिले के सभी अवर अभियंता इसी लगन के साथ विभाग एवं जनहित में कार्य करते रहेंगे। सचिव रोहित कुमार ने कहा कि बिलिंग प्रणाली को और अधिक दुरुस्त किए जाने की जरूरत है जिससे आम जनता को सही बिल मिल सके। अध्यक्षता करते हुए पूर्वांचल अध्यक्ष शत्रुघ्न यादव ने कहा कि किसी भी सदस्य का शोषण किसी भी दशा एवं स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर मिथिलेश यादव, रमेश विश्वकर्मा, मनोज पटेल, अविनाश कुमार, प्रेमचंद्र, नीरज सोनी, हर्षित राय, प्रमोद यादव आदि उपस्थित थे।