फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर बाइक से गिरी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कोल्ड स्टोर के पूर्व क्षतिग्रस्त पुलिया के पास बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से मंगलवार को एक महिला की मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव लेकर घर चले गए। इधर हादसे के बाद परिवार के लोगों के रोने- बिलखने से दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव के लोग सांत्वना देकर शांत करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

उतरांव गांव के राजभर बस्ती निवासी नीतू राजभर (21) बीमार मां को देखने के लिए भांजा राम कुमार राजभर के साथ बाइक से गौसपुर जा रही थी। साथ में आठ माह का मासूम भी था। कोल्डस्टोर से पूर्व क्षतिग्रस्त पुलिया के पास बाइक से अनियंत्रित होकर महिला गिर पड़ी। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोटें आई जबकि गोद में बैठा आठ माह का मासूम बाल-बाल बच गया। घायलावस्था में घायल महिला को उपचार के लिए दुबिहा मोड़ स्थित निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने अन्यत्र अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग महिला को उपचार के लिए मऊ अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के मौत की जानकारी होते ही परिजनों के रोने- बिलखने से ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव के लोग सांत्वना देकर उन्हें शांत कराने में जुटे रहे। पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव लेकर परिजन घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें