फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिट्टी पर बाइक फिसली युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय गांव के इंटर कालेज के पास शनिवार की देर शाम सड़क पर रखी गिट्टी पर बाइक फिसलने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

गहमर गांव के टिकाराय पट्टी निवासी आलोक वर्मा (21) पुत्र बिहारी वर्मा बाइक से किसी कार्य से गहमर स्टेशन की तरफ शनिवार की शाम जा रहा था। इंटर कालेज के पास नाला निर्माण के लिए गिट्टी सड़क पर बिखरी थी। गिट्टी पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोटें आई। परिजन उसे निजी चिकित्सालय में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक आलोक की अभी एक माह पूर्व ही शादी हुई थी। घटना के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें