फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के स्थानीय ब्लॉक के एक विद्यालय के पास बुधवार की रात ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर परिजनों के रोने-बिलखने से चीख पुकार मच गई। बलिया जनपद के नरही थाना के भरौली निवासी मनोज राम (26) अपने ससुर बिहार प्रांत के बक्सर जनपद के करहसी गांव निवासी फागुराम (68) के साथ बाइक से रानीपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे। स्थानीय ब्लॉक के पास एक स्कूल के सामने ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। हादसे में मनोज राम की मौके पर ही मौत हो गई। ससुर फागुराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें