फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत, पत्नी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के सामने चितबड़ागांव-मुहम्मदाबाद मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक पेशे से शिक्षक थे और पत्नी के साथ बाइक से ससुराल गए थे। जहां से वे लौटे थे।
विज्ञापन

नगर के मिर्दहा मोहल्ला निवासी परवेज अहमद शाह (48) अनिसुल उलूम मदरसा मिर्दहा में शिक्षक थे। वो अपनी पत्नी नाहिद कौशर के साथ बाइक से बलिया जनपद के रतसड़ स्थित ससुराल गए थे। जहां से वे रात में बाइक से घर लौट रहे थे। राजापुर गांव के पास चितबड़ागांव- मुहम्मदाबाद मार्ग पर किसी वाहन की चपेट में आ गए। घटना में परवेज अहमद शाह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग रोते- बिलखते शवघर पहुंचे। दूसरे दिन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें