फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से किया लूट का प्रयास, पुलिस कर रही तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। गहमर कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे 124-सी पर शुक्रवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने पुत्र के साथ बाइक से मायके जा रही महिला से लूट का प्रयास किया। हालांकि महिला और उसके पुत्र ने साहस दिखाते हुए बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। कुछ दूर पीछा करने के बाद बदमाश वापस लौट गए। पुलिस तलाश में जुटी है। उसिया गांव निवासी शाहीन खान असम के गुवाहाटी में रहती हैं। बीते दिनों वह अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए अपने मायके बारा आई थीं। शुक्रवार की शाम को वह अपने पुत्र साहिल के साथ अपने ससुराल उसिया गई थीं। वहां से रात 9:45 बजे बाइक से बारा आ रही थी। गहमर थाने के पास रूककर फल की खरीदारी करने के बाद बारा के लिए चलीं थीं। जैसे ही वह गहमर स्थित सुभाष चंद्र बोस स्कूल के आगे पहुंचे तभी दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने बाइक से सड़क को घेरकर उनका रास्ता रोक लिया और पुत्र साहिल का कॉलर पकड़ कर बाइक से उतारने लगे। महिला का पर्स खींचने का प्रयास भी किया, लेकिन मां-बेटा साहस दिखाते हुए बदमाशों से भिड़ गए। इस दौरान मौका देख साहिल ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। बदमाशों ने कुछ दूर तक उनका पीछा भी किया।
विज्ञापन




सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

बारा। इस दौरान बदमाशों और साहिल के बीच चलती बाइक में झड़प भी हुई, लेकिन बदमाश फर्राटा भरते हुए भाग निकले। इसके बाद शाहीन ने घटना की जानकारी रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बारा में दी।
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।- अशोक कुमार मिश्रा, कोतवाल गहमर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें